How to manage your time ? Time management for Students

Learn to say no.

इसमें हमें उन्ह कामों को बंद करना होगा जो अभी जरुरी नहीं हैं | या फिर कह सकते हैं की जो काम जरुरी नहीं हैं उसको मत करे | ये आपको खुद से पता लगाना होगा की कोन सा कार्य आपकेलिए पहले करना जरुरी है | ये आपको ही खोजना है की किस कम को पहल देना अति अव्यश्यक है |

Remember we have only 24 hours per day.

दूसरी बात यह है की हमें ये पता है की सबके पास दिन में केवल 24 घंटे ही होते हैं | अब यह आप के ऊपर depend करता है की पूरा दिन आप किस तरह बिताते हैं | आप अपने दिन को सारा दिन काम कर के भी बिता सकते हैं| वहीँ आप सारा दिन मोज मस्ती कर के भी बिता सकते हैं| यह भी हो सकता है की आप सारा दिन सो के निकाल दे | ” totaly depends on you ”

अब समझते हैं की in 24 घंटो में से हमारे पास काम करने के लिए किता वक़्त है | जाहिर सी बात है 24 घंटे लगातार तो आप काम करेंगे नहीं |

आम तोर पर काम के साथ साथ हमें अपने आराम का भी ध्यान रखना है| सवास्थ रहने के लिए 24 घन्टों में कम से कम 7 – 8 घंटे पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जाती है | तो ये बात तो तह है की 8 घंटे भी अगर हम सो कर निकाल देते हैं तो उसके बाद हमारे पास 16 घंटे बचते हैं | जिसमे हम अपने बाकि के कामो को निपटा सकते हैं|

जब भी आप सुभे उठें, या रात को सोने से पहले, आप अपने अगले दिन या सप्ताह के कामों की एक लिस्ट तयार कर लें | अब इस लिस्ट को कुछ इस तरह से arrange करना होगा की कोन सा काम हमारे लिए अति अवश्यक है और कोन सा काम ऐसा है जिसको हम अगले दिन भी करेंगे तो कोई आफत नहीं आने वाली है | अगर समय बचेगा तो कर लेंगे नहीं बचेगा तो नहीं करेंगे|

अब इस तस्वीर को देखिये और समझिये की जो काम की लिस्ट आपने बनाई है उसको किस तरह से arrange करना है |

Time management chart. (steve covey)

अब इस चार्ट को देखेंगे की हमने अपने कम को चार हिस्सों में बाँट दिया है |

  1. अब इस चार्ट के हिसाब से हमें सबसे पहले urgent कार्य करने हैं | अगर आपको पता है की ये कार्य सिर्फ आपको ही करने है , घर में कोई दूसरा व्यक्ते नहीं है इन कार्यो को करने के लिए तो सबसे पहले इन ही कामों को निपटा ले और एक के बाद एक कर के सरे काम कर ले|
  2. दुसरे नंबर पर आप सबसे पहले इम्पोर्टेन्ट काम करेंगे |जैसे की अगर आपको कोई एग्जाम है तो आप उसकी तयारी करेंगे या exam देने जायेंगे| कुछ इस तरह के काम को आप दुसरे नंबर पर रखेंगे|
  3. अब जो काम urgent नहीं थे लेकिन important थे वो कर लें | जैसे की आप व्याम कर सकते हैं |
  4. इसके बाद भी अगर आपके पास समय बचता है तो अपने मूवीज देख लेनी है या अपना मनोरंजन को कोई भी काम जो आप करना चाहे कर सकते हैं| सोशल मीडिया पर भी अपने दोस्तों से बातें कर सकते हैं| लेकिन ध्यान रखें की इस काम को अपने कम से कम समय देना है|

अब आप कहेंगे की यह सब तो हमें पहले से ही पता है | तो जनाब पता सबको होता है लेकिन करके कोई नि देखना चाहता| अगर एक बार आपने इस तरह से अपने कामो को करना शुरू कर दिया यकीन मानिये की आप टाइम मैनेजमेंट को सही तरह से सीख गए हैं| अब आप यह कभी भी नहीं कहेगे की मेरे पास समय नहीं है | ना ही आपके पास कोई बहाना होगा की मैंने ये काम करना तो था लेकिन मेरे पास पर्याप्त समय नहीं था|

यह फार्मूला आप प्रति दिन के हिसाब से भी लागु कर सकते हैं या फिर शुरू के दिनों में इस फोर्मुले को आप साप्ताहिक यानि की सात दिन का भी बना सकते हैं | जैसा आपको ठीक लगे वैसे आप करे लेकिन इस फोर्मुले से ही अपने काम को करना शुरू करें|

जैसे ही आपको आदत हो जाये फिर आप खुद से ही अपने काम को दिन के हिसाब से arrange कर लेंगे और अपना टाइम को मैनेज करना सीख जायेंगे| बस आपको प्रैक्टिस करनी है और लगातार करनी है|

पहले दिन आपको 100 % मुश्किल होगी | लेकिन दुसरे दिन आपको यही मुश्किल काम 70 % मुश्किल लगेगा| तीसरे दिन तक आपको इस काम को करना आसानी भी लगेगा और मुश्किल भी यानि की अब् आपको यह फार्मूला अपनाने में 50 % ही दिक्कत आयेगी| ऐसे करते करते सप्ताह के अंत तक आपको ये मुशील नहीं लगेगा|

और अगर अपने इस फोर्मुले को अछे से समझ लिया और अपनी रोज मरा की जिंदगी में अपना लिया तो आप इस article को खुद ही अपने दोस्तों के साथ साँझा कर रहे होंगे|